पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘भागवत से मिलती है पितरों को तृप्ति’

‘भागवत से मिलती है पितरों को तृप्ति’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | गोकुलधाम सोसायटी की ओर से मुरलीधर व्यास कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। इससे पहले मंगल कलश लेकर महिलाएं सेक्टर सी स्थित कथा स्थल पर पहुंची। यहां पर व्यास पीठासीन पंडित लक्ष्मण पारीक ने पितृपक्ष में भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि पितरों की तृप्ति के लिए भागवत का महात्म्य सर्वविदित है, ऐसे में पितृपक्ष में इसका महत्व और बढ़ जाता है। इस मौके पर बाबूलाल बिश्नोई, निर्मल पारीक, उत्तम पारीक, रमणलाल व्यास, राकेश शर्मा, घनश्यामदास किराड़ू आदि की भागीदारी रही। राकेश शर्मा ने बताया कि कथा प्रतिदिन सुबह सवा ग्यारह बजे से शाम सवा पांच बजे तक पानी की टंकी वाले मुख्य पार्क में आयोजित होगी। भीनासर बस स्टैंड पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक रमेतराम महाराज ने भगवान के अवतार के रहस्य बताए। भगवान श्री कृष्ण के जन्म के प्रसंग पर रमेतराम महाराज ने भजन सुनाए। कथा के शुरू में पं. ज्ञानेश्वर महाराज ने यजमान कानीराम चौधरी से पूजन करवाया।

भीनासर में चल रही भागवत में मनाया नंदोत्सव।

मुरलीधर व्यास कॉलोनी में भागवत कथा में पूजन करते यजमान।