एनडब्ल्यूआरईयू का अधिवेशन 22 से
एनडब्ल्यूआरईयू का अधिवेशन 22 से
बीकानेर | नॉर्थवेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन का 12वां वार्षिक अधिवेशन 22 से 24 सितंबर तक बीकानेर में आयोजित होगा। यूनियन सचिव रमजान अली भुट्टा ने बताया कि 23 सितंबर को न्यू रेलवे कॉलोनी लालगढ़ स्थित बारात घर में खुला अधिवेशन होगा। अधिवेशन में राजस्थान के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में रेल प्रतिनिधि भाग लेंगे।
भुजियाश्रमिकों की बैठक कल
बीकानेर |बीकानेरी भुजियानमकीन श्रमिक संघ की बैठक 19 सितंबर को श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में शाम चार बजे होगी। महामंत्री भागीरथ सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बैठक में भुजिया श्रमिकों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा योजना एवं सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।
निशानेबाजोंने दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते
बीकानेर | राष्ट्रीयराइफल एसोसिएशन द्वारा डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स क्राफ्ट राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में बीकानेर के निशानेबाजों ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए दो स्वर्ण पदक सहित कुल चार पदक जीते। बीकानेर जिला राइफल संघ के सचिव अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि एयर वेपन आधारित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल में महिला वर्ग में ममता स्वामी और एयर पिस्टल महिला वर्ग में भावना शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज कर्णव बिश्नोई ने रजत, यूथ वर्ग में हेमेंद्र सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
बैडमिंटनटीम नाथद्वारा रवाना
बीकानेर | 59वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने जिले की 17-19 वर्ष आयुवर्ग की टीम बुधवार को नाथद्वारा के लिए रवाना हुई। जीआर पब्लिक माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि टीम प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में रवाना हुई।
विरोधप्रदर्शन कल
बीकानेर | नार्थवेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन द्वारा आल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के आह्वान पर 19 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन के गणेश वशिष्ठ ने बताया कि दोपहर एक बजे डीआरएम कार्यालय के समक्ष आम सभा होगी। रेलवे में एफडीआई पीपीपी को मंजूरी नहीं देने सहित कर्मचारी हित की मांगों को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्य