औद्योगिक विकास के लिए दिए सुझाव
बीकानेर | जिलाउद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में सीए मनीष सहित प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग विभाग आयुक्त से जयपुर में मिल कर प्रदेश में औद्योगिक विकास संबंधी आठ सूत्री सुझाव पत्र सौंपा। पचीसिया ने बताया कि मंडल शुल्क छूट में सरलीकरण, वेयरहाउस आदि के भूखंड का आकार बढ़ाने, निजी क्षेत्र में कृषि उपज मंडी की स्थापना आदि सुझाव दिए गए हैं।