पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालक दिवस पर ड्राइवरों का सम्मान

चालक दिवस पर ड्राइवरों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | ट्रांसपोर्टनगर एसोसिएशन ने बुधवार को चालक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में श्रीफल, शॉल ओढ़ाकर 11 ड्राइवरों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित थे। अध्यक्षता भाजपा नेता सुमित गोदारा परिवहन अधिकारी जयनारायण पुनिया ने किया। संरक्षक भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि संस्था ने एक ड्राइवर की आकस्मिक मृत्यु पर उनके परिजनों को 11 हजार रुपए और सिद्धी विनायक ने 11 हजार रुपए की आर्थिक मदद की। इसके बाद कई और कंपनियों व्यापारियों ने भी सहयोग दिया। उपाध्यक्ष हेतराम बिश्नोई, सचिव महेश पारीक, चरणजीत सिंह ने बताया कि मोटर पार्ट्स निर्माता कंपनियों ने स्टाल लगाकर अपने प्रोडक्ट्स की विशेषता के बारे में बताया। सलाहकार पप्पू व्यास ने बताया कि ड्राइवरों के लिए लक्की ड्रा निकाला और पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष आज्ञाराम पेड़ीवाल, दिनेश अरोड़ा, गोविंद करनाणी, अरुण कुमार, पवन पेड़ीवाल, तोलाराम पेड़ीवाल, रमेश जाजड़ा, विष्णु गहलोत, नंदू राठी आदि शामिल थे।