- Hindi News
- जिला समान परीक्षा में छात्रों की नामांकन सूचना मांगी
जिला समान परीक्षा में छात्रों की नामांकन सूचना मांगी
बीकानेर | जिलासमान परीक्षा के तहत जिले की सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सूचना मांगी है। संयोजक राजेंद्र सिंह खींची ने बताया कि जिन स्कूलों ने अभी तक छात्र संख्या और शुल्क जमा नहीं करवाया है उन्हें एक मौका और दिया गया है। 24 सितंबर तक वंचित स्कूलों को छात्र संख्या और शुल्क जमा करवाने के निर्देश दिए गए है। जानकारी के मुताबिक 150 स्कूलों ने परीक्षा के लिए छात्र संख्या और शुल्क जमा नहीं करवाया है।
संयोजक खींची ने बताया कि निर्धारित तिथि तक शुल्क और छात्र संख्या नहीं देने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीईओ माध्यमिक को लिखा जाएगा।