पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजी ने कहा, थानों में महिला बाल डेस्क को बनाएं प्रभावी

डीजी ने कहा, थानों में महिला-बाल डेस्क को बनाएं प्रभावी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यके पुलिस थानों में महिला-बाल डेस्क को प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए जिले के उच्च अधिकारियों को मॉनिटरिंग करनी होगी।

पुलिस महकमे के डीजी ओमेन्द्र भारद्वाज ने राज्य के सभी रेंज आईजी, आयुक्त एसपी से कहा है कि पुलिस थानों में महिला-बाल डेस्क को प्रभावी बनाए। थानों में आने वाली महिलाओं-बच्चों की प्राथमिकता से सुनवाई की जाए और कानूनी कार्यवाही की आवश्यकता हो तो एसएचओ काउंसलिंग करवानी हो तो महिला सलाह एवं सुरक्षा केन्द्र भेजा जाए। डेस्क प्रभारी को एक रजिस्टर संधारित करे जिसमें फरियादी और उससे संबंधित मामले पर की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी हो। जिले के एसपी, एएसपी सीओ की जिम्मेवारी होगी कि वे महिला डेस्क के बारे में जानकारी लें और रजिस्टर का संधारण कर अपनी टिप्पणी अंकित करें।

यहदिए निर्देश

>प्रत्येक थाने में महिला-बाल डेस्क का कक्ष हो जहां पीड़ित अपनी समस्या खुलकर बता सके।

> डेस्क प्रभारी महिला हो और यथासंभव उसे अन्य कोई ड्यूटी दी जाए।

> डेस्क प्रभारी को महिला अत्याचार निवारण संबंधी कानूनों की जानकारी होनी चाहिए।

> डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मियों को समय-समय पर प्रशिक्षित किया जाए. महिला आयोग के दूरभाष नंबर थानों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें।