नोडल प्रधानाध्यापकों की बैठक 22 को
बीकानेर | बीकानेरग्रामीण क्षेत्र के नोडल प्रधानाध्यापकों की बैठक 22 सितंबर को बीईईओ कार्यालय में आयोजित होगी। बीईईओ बीकानेर संजय सेंगर ने इस संबंध में सभी नोडल प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए है। बैठक में नोडल प्रधानाध्यापकों को शिक्षा सम्बलन, एमडीएम मासिक उपयोगिता प्रमाण पत्र संबंधित सूचना साथ लेनी होगी।