बदलने लगा है मौसम का मिजाज
बीकानेर | मौसममें बदलाव धीरे-धीरे महसूस होने लगा है। दिन छोटे होने लगे हैं। सूरज जल्दी डूबने लगा है। अलसुबह हलकी ठंडक महसूस होने लगी है। शाम को भी गर्मी का अहसास नहीं हो रहा लेकिन दिन में तेज धूप अभी भी सहन नहीं हो रही है। दिन और रात के बीच तापमान में अंतर अब भी 10 डिग्री सेल्सियस है। रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द हो रहा है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली।