पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब तस्करी करते पकड़े गए अभियुक्त रिमांड पर

शराब तस्करी करते पकड़े गए अभियुक्त रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालऔर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।

नाल थाना पुलिस ने बुधवार को हरियाणा-पंजाब से तस्करी कर लाई गई शराब से भरे दो ट्रक पकड़कर पंजाब निवासी साहबसिंह जटसिख, बलबीर जटसिख, हरियाणा निवासी अमनदीपसिंह लबाना गुरविन्द्रसिंह को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को चारों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने भी डीजल के टेंकर में 40 लाख रुपए की शराब तस्करी करते पकड़े गए बाड़मेर निवासी हनुमान बिश्नोई रघुनाथ बिश्नोई को न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। अभियुक्तों से शराब तस्करी के सरगनाओं के बारे में पूछताछ की जाएगी।