पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भांडाशाह जैन मंदिर की 500वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम 22 से

भांडाशाह जैन मंदिर की 500वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम 22 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भांडाशाहजैन मंदिर की 500वीं वर्षगांठ पर श्री चिंतामणी जैन मंदिर प्रन्यास की ओर से पांच दिवसीय महोत्सव 22 से 26 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। गुरुवार को पांच दिवसीय महोत्सव की समीक्षा अध्यक्ष निर्मल धारीवाल की अध्यक्षता में की गई।

धारीवाल ने बताया कि पांच दिवसीय पंचाह्निका महोत्सव 22 से 26 सितंबर तक श्वेतांबर खतरगच्छ संघ्ज्ञ की वरिष्ठ साध्वी मनोहरश्री की शिष्या मंडल प्रमुखा मनोरंजनाश्रीजी, सुभद्राश्रीजी, वसुंधराश्रीजी, ज्ञानोदयाश्रीजी सिद्धोदयाश्रीजी के सान्निध्य में मनाया जाएगा। प्रतिदिन मंदिर में सुबह नौ से विशेष पूजन सहित धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 22 सितंबर को 18 अभिषेक, 23 सितंबर को उवसग्गहरं महापूजन, 24 सितंबर को श्रीभक्तामर, 25 सितंबर को सिद्धचक्र महा पूजा, इसी दिन कुमारपाल की आरती होगी। 26 सितंबर को सत्तर भेदी पूजन ध्वजारोहण तथा स्वामीवत्सल का आयोजन होगा।