- Hindi News
- मरुधर कॉलेज में हुआ तकनीकी साप्ताहिक समारोह
मरुधर कॉलेज में हुआ तकनीकी साप्ताहिक समारोह
बीकानेर। मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज, रायसर में बीटेक तृतीय वर्ष, सीएसई शाखा की ओर से चौथा तकनीकी साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमित कुमार सांधी के निर्देशन में किया गया। सप्ताह के दौरान एप्टीट्यूड और रीजनिंग की प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा सुगंधा ने किया। प्रतियोगिता में कुमारी मानसा श्रीपदा विजेता रही। विभागाध्यक्ष सुनीता चौधरी ने प्रतिभागियों की रुचि देखकर उनकी सराहना की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपीएस जाखड़ निदेशक प्रो. मधुकर बागडिय़ा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।