उदयपुर में होगा \"भोळो भैरूं\' का मंचन
बीकानेर | राजस्थानसंगीत नाटक अकादमी जोधपुर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में आयोजित होने वाले राजस्थानी नाट्य समारोह में बीकानेर के स्व. निर्मोही व्यास के लिखे नाटक भोळो भैरूं का मंचन होगा। नाटक का निर्देशन सुधेश व्यास करेंगे। प्रदर्शन प्रभारी केके रंगा ने बताया कि डॉ. मुरारी शर्मा के नेतृत्व में अनुराग कला केन्द्र का ये दल 18 से 20 सितंबर को उदयपुर के शिल्प ग्राम के दर्पण सभागार में नाटक का मंचन करेगा। नाटक में दिनेश, अशोक, भगवती, शिव, ठाकुरदास,सुरेन्द्र, विकास, वासुदेव, पल्लवी, कैलाश आदि अभिनय करेंगे।