- Hindi News
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श आज भी प्रासंगिक
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श आज भी प्रासंगिक
बीकानेर | एकात्ममानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 47वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को शहर भाजपा कार्यालय में ‘पंडितजी के आदर्श आज के परिप्रेक्ष्य में’ विषय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान चिंतक और संगठनकर्ता थे। उन्होंने एकात्म मानववाद का सूत्र दिया। जिला संयोजक अविनाश जोशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों आज भी प्रासंगिक है। सदस्यता अभियान के सहसंयोजक तेजकरण गहलोत ने कहा कि पंडितजी भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। इस मौके पर हनुमान सिंह, विजय उपाध्याय, रमेश सैनी, अशोक शर्मा, मोतीलाल हर्ष आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।