- Hindi News
- बच्चों को मिलेगा मानवीय शिक्षा का प्रशिक्षण
बच्चों को मिलेगा मानवीय शिक्षा का प्रशिक्षण
बीकानेर | श्रीगोपेश्वर विद्यापीठ सैकंडरी स्कूल के करुणा क्लब की ओर से मानवीय शिक्षा पर अंतरविद्यालयी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 फरवरी को गोपेश्वर बस्ती स्थित पीएन पैलेस में होगा। संस्था प्रधान भंवरी देवी ने बताया कि इस दौरान बीस से अधिक स्कूलों के चयनित छात्रों को मानवीय शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यापीठ के समन्वयक गिरीराज खैरीवाल ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान भी देंगे।