फुटबॉल टूर्नामेंट का उदय गोल्ड कप 15 से
बीकानेर | प्रथमराज्य स्तरीय उदय गोल्ड कप के लिए फुटबॉल टूर्नामेंट की टीमों की स्वीकृति बुधवार काे मिली। सभी मैच 15 से 20 फरवरी तक पुष्करणा स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में जावर माइन्स उदयपुर, फुटबॉल रेजिमेंट कोटा, एलडब्ल्यूआर, मारवाड़ क्लब जोधपुर, भारत क्लब जयपुर, नोहर फुटबॉल क्लब, फुटबाल क्लब मकराना, मास्टर उदय फुटबॉल क्लब बीकानेर सहित कुल आठ टीमें भाग ले रही है। मैच की तैयारियों में जुटे मनीष स्वामी, गोकुल, दिनेश शिवशंकर सहित अनेक कार्यकर्ताओं की देखरेख में स्टेडियम में लेवल ट्रैक्टर एवं जेसीबी मशीनों द्वारा किया जा रहा है।