विवेक टेक्नो स्कूल का शुभारंभ
मरुधरइंजीनियरिंग कॅालेज के वी.आई.टी. कैंपस में बुधवार को विवेक टेक्नो स्कूल का शुभारंभ भारत र| प्रो. सी.एन.आर. राव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्कूल निदेशिका डॉ. गरिमा मील ने बताया कि वी.आई.टी. कैंपस ने जयपुर, बीकानेर और नागौर जिलों में विवेक टेक्नो स्कूल खाेले हैं जो डे बोर्डिंग हैं। ये तीनों स्कूल 10 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। प्रो. राव ने स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम के अंत में डॉ. गरिमा मील ने प्रो. राव इंदुमती राव को पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार जताया।