सावे से पहले होगा यादगार पल पुस्तक और सीडी का लोकार्पण
बीकानेर | वैवाहिकगीतों एवं कार्यक्रमों को यादगार पल पुस्तक एवं सीडी में समायोजित कर आगामी पुष्करणा सावे से पूर्व धनतेरस पर लोकार्पित किया जाएगा। राष्ट्रीय पुष्करणा यूथ सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष दिलीप जोशी ने बताया कि इनमें प्रमुख संस्कार, विवाह रीति, सापा परंपरा आदि की संपूर्ण जानकारी संकलित की जाएगी। इस बारे में संस्थान की बैठक रखी गई जिसमें मौजूद सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे।