आर्मी में योग शिविर शुरू
बीकानेर | पतंजलियाग समिति एवं भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में बीएसएफ के 67 आर्मी में आज याग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर पांच दिन चलेगा। समिति के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सुथार ने 100 से अधिक जवानों को योग प्राणायाम का महत्व बताया अष्टांग की जानकारी दी। गणेश प्रजापत सुरेश स्वामी ने आसन, दंड बैठक का अभ्यास कराया।