पैरासेलिंग की, कैंप फायर आज
बीकानेर | 17दिवसीय सूर्य सप्तमी महोत्सव के तहत शाकद्वीपीय समाज के विभिन्न संगठनों राजस्थान एडवेंचर फाउंडेशन के तत्वावधान में आज धरणीधर खेल मैदान पर पैरासेलिंग का आयोजन किया गया। शिव रतन ने बताया कि सुबह छह बजे से हुए आयोजन में बच्चों ने उड़ान भरी। इस अवसर पर एडवेंचर टीम के आर के शर्मा का सम्मान किया गया। गुरुवार को बजरंग धोरा के पास कैंप फायर आयोजित होगा।