पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • एसएफआई की संभागीय कमेटी गठित, सुनील गोदारा अध्यक्ष

एसएफआई की संभागीय कमेटी गठित, सुनील गोदारा अध्यक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | स्टूडेंटफेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) का प्रथम संभाग स्तरीय सम्मेलन का आयोजन बुधवार को आनंद निकेतन भवन में किया गया। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं फेडरेशन सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव मंगेज चौधरी ने कहा कि एसएफआई का इतिहास गौरवशाली रहा है। जिले के लिए कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर बीटीयू की पुरजोर मांग की है। पर्यवेक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पवन बैनीवाल ने कहा कि संभागीय कमेटी के गठन का मुख्य उद्देश्य संभाग स्तर पर छात्र-छात्राओं को संगठित किया जाए और संघर्षों की ओर मजबूती से आगे बढ़ा जाए। कमेटी में सुनील गोदारा को संभागीय अध्यक्ष, अमीत चारण को महासचिव, अजित पूनिया सुरजीत बिजारणिया को उपाध्यक्ष, शोभासिंह अतुल वर्मा को संयुक्त सचिव सहित 19 सदस्य बनाए गए।

अानंद निकेतन में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते एसएफआई पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...