पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डर से लड़ना जरूरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | बीकानेरमें लड़कियों से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का सामना करने के लिए पुलिस विभाग में तैनात दो महिला कांस्टेबल स्कूल और कॉलेज की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखा रही हैं। कांस्टेबल अंजु बिश्नोई और सोना ने छात्राओं के लिए बुधवार से सेल्फ डिफेंस एक अभियान शुरू किया। लेडी एल्गिन स्कूल में स्कूली छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के देसी टिप्स की मिक्स ट्रेनिंग देकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा रही हैं। महिला कांस्टेबल अंजु ने छात्राओं को बताया कि किसी भी हालत में डरने की जरूरत नहीं है, ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सभी को सेल्फ डिफेंस करना ही होगा। महिला कांस्टेबल ने सेल्फ डिफेंस की देसी स्टेप्स मिक्स ट्रेनिंग आरपीटीसी जयपुर से ली है।

खबरें और भी हैं...