पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कवि उद्घोषक चंचल हर्ष नहीं रहे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | वरिष्ठउद्घोषक,कवि गीतकार चंचल हर्ष का बुधवार को निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे।

चंचल हर्ष का आज ही भाटोलाई श्मशान गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र चंद्रेश हर्ष ने मुखाग्नि दी। हर्ष करीब दो माह से बीमार चल रहे थे। जनसंपर्क अधिकारी विकास हर्ष के पिता स्व.हर्ष ने उदयपुर,सूरतगढ़ बीकानेर आकाशवाणी केंद्र में अपनी सेवाएं दी। सूरतगढ़ आकाशवाणी केन्द्र की शुरूआत पर उन्हें विशेष रूप से वहां नियुक्त किया गया था। उन्होंने आकाशवाणी में तीन दशक से अधिक समय तक सेवाएं दीं। स्व.हर्ष की प्रदेश राष्ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर रचनाएं प्रकाशित हुई। स्व.हर्ष चार पुत्रा,तीन पुत्रियां सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनके अंतिम संस्कार में पार्षद शिव कुमार रंगा, कन्हैया लाल जोशी, चंद्र शेखर श्रीमाली, एमजीएस विवि के उप कुल सचिव बिट्ठल बिस्सा, अविनाश जोशी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक दिनेश चंद्र सक्सेना, से नि उद्घोषक यशपाल सिंह राठौड़, अनंत कुमार जोशी, राजा राम धारणिया, जनक हर्ष, के.डी.हर्ष, मुकेश पांडे, श्याम मारु अजीज भुट्‌टा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...