सालमनाथ नगर के दो भूखंड से हुई पौने ग्यारह लाख की बिक्री
बीकानेर | नगरनिगम की सालमनाथ आवासीय योजना में बुधवार को दो भूखंड़ों की नीलामी हुई। नगर निगम में लगी बोली में दो भूखंडों की नीलामी से निगम को 10 लाख 68 हजार रुपए की आय हुई। निगम के उपायुक्त ने बताया कि सालमनाथ नगर के भूखंड संख्या 121 की बोली 5 लाख 50 हजार रुपए में और भूखंड संख्या 44 नंबर 5 लाख 18 हजार रुपए में बिका। गुरुवार और शुक्रवार को भी निगम कार्यालय में बोली लगाई जाएगी।