पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेस ने किया राजेश पायलट को याद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | शहरएवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के पूर्व नेता राजेश पायलट की 71वीं जयंती पर बुधवार को गोशालाओं में गाय को हरा चारा एवं गुड़ देने के बाद जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया। इस दिन स्मरण सभा का आयोजन कर कांग्रेस ने पायलट को श्रद्धांजलि दी। कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने सभा में कहा कि पायलट ने संपूर्ण जीवन में गरीबों की सेवा की है। उनके हितों लिए सदैव संघर्षरत रहे हैं। देहात अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा ने कहा कि पायलट मजदूरों के नेता थे। वे जय जवान और जय किसान ट्रस्ट के जरिए लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करते थे। इस मौके पर महासचिव आनंद सिंह सोढ़ा, शिवलाल गोदारा, जावेद पड़िहार, मनोज चौधरी, बिशनाराम सियाग, शशिकला राठौड़, प्रहलाद सिंह, सुषमा बारूपाल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस के पूर्व नेता राजेश पायलट की 71वीं जयंती पर गायों को चारा डालते पार्टी नेता।

खबरें और भी हैं...