पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • ठाकुरजी बदलेंगे पोशाक अबीर गुलाल से खेलेंगे फाग

ठाकुरजी बदलेंगे पोशाक अबीर गुलाल से खेलेंगे फाग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलमलकी सफेद पोशाक, इस पर सजी लाल गोटन और फरगुल के साथ ही रुइ का आतम सुख और इनके साथ सुशोभित होते आभूषण। वसंत पंचमी को नगर के वैष्णव मंदिरों सहित अन्य मंदिर में ठाकुरजी की पोशाक यही रहेगी। अब तक सर्दी की पोशाक पहने ठाकुरजी अब नई पोशाक में दर्शन देंगे।

इतना ही नहीं ठाकुरजी अबीर-गुलाल चंदन चौवा सेे फाग भी खेलेंगे। एक चुटकी गुलाल के साथ फाग की शुरुआत धीरे-धीरे एक प्याले गुलाल में परिवर्तित होगी। वसंत पंचमी से ही नगर के वैष्णवव मंदिरों में छाक भोग शुरू होगा जो 40 दिन तक चलेगा। ठाकुरजी के दर्शन के समय में भी परिवर्तन दिखेगा। मदनमोहन मंदिर के राधेश्याम ‘मुखिया’ के अनुसार वैष्ण मंदिरों में पहले ठाकुरजी के फाग खेलने के दर्शन होंगे। इसके बाद दर्शन बंद होंगे और फिर राजभोग के दर्शन होंगे। कनेर की चार डालियों के साथ वसंत की पूजा होगी। नगर के वैष्णव मंदिरों रतन बिहारी मंदिर, दाऊजी मंदिर, विट्ठलनाथ मंदिर, गोवर्धन नाथ मंदिर, मूधड़ा बगेची मंदिर, गोपालजी मंदिर, श्यामसुंदरजी मंदिर, मदनमोहनजी मंदिर द्वारकाधीश मंदिर में ऐसे ही दर्शन होंगे।

त्रिवेणी संयोग में होगा सरस्वती पूजन

वसंतपंचमी पर सरस्वती का पूजन त्रिवेणी संयोग में होगा। सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और साध्य योग के संयोग में यह पूजन होगा। ज्योतिर्विद पंडित हरिनारायण व्यास मन्नासा के अनुसार 12 फरवरी को सुबह 9.16 से 13 फरवर को 6.39 बजे तक वसंत पंचमी रहेगी। 12 13 फरवरी को किसी भी दिन पंचम तिथि सूर्योदय को स्पर्श नहीं कर रही है। इसी कारण चतुर्थी के साथ वाली पंचमी के दिन 12 फरवरी को वसंत पंचम मनाई जाएगी। वसंत पंचमी को सावे का अबूझ मुहूर्त होने से बड़ संख्या में विवाह भी होंगे।

खबरें और भी हैं...