प्रवेश से पहले होगी अभ्यर्थियों की सघन जांच ड्रेस कोड की सख्ती से करनी होगी पालना
राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से 13 फरवरी को होने वाली सीधी भर्ती पटवारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिले में 85 केंद्र बनाए गए है।
जिले में पंजीकृत 24011 अभ्यर्थी के लिए एक पारी में दोपहर 12 से 3 बजे तक यह परीक्षा होगी। वेटरनरी ऑडिटोरियम में गुरुवार को केंद्राधीक्षक, पर्यवेक्षक, उप समन्वयक एवं उड़नदस्ते में लगाए कार्मिकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम प्रशासन हरिप्रसाद पिपरालिया ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर कार्मिकों को दिशा-निर्देश दिए गए है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच होगी। वहीं पेपर खुलने की प्रक्रिया की भी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में ड्रेस कोड की पालना भी सख्ती से करनी होगी। अभ्यर्थियों को सादे कपड़े पहनकर आना अनिवार्य है। सूट, आई, मफलर, जाकिट, कोट, ब्लेजर, जरकिन, शॉल आदि पर पाबंदी रहेगी। वहीं अभ्यर्थियों परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त पहचान पत्र के आधार पर पहचान की जाएगी।
घड़ी-मोबाइल पर रहेगी पाबंदी
परीक्षाकेंद्र पर घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस सहित अन्य प्रकार के संचार उपकरण, किसी प्रकार की किताब, नोटबुक, पर्ची, केलकुलेटर, बैग, पर्स पर प्रतिबंध रहेगा। एडीएम प्रशासन ने बताया कि केंद्र पर इन वस्तुओं के सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को इन्हें केंद्र पर लेकर नहीं जाने दिया जाएगा।
जिले में 85 केंद्रों पर होगी पटवारी भर्ती परीक्षा