बीकानेर | यात्रीकी सुविधा के लिए रेलवे ने बीकानेर-दादर-बीकानेर सुपरफास्ट
बीकानेर | यात्रीकी सुविधा के लिए रेलवे ने बीकानेर-दादर-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में द्वितीय शयनयान डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन के अनुसार गाड़ी संख्या 12489/12490 बीकानेर-दादर-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस मे बीकानेर से 13 फरवरी को तथा दादर से 14 फरवरी को द्वितीय शयनयान श्रेणी के एक डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी से इस गाड़ी के मुख्य मार्ग जोधपुर, जालौर, पालनपुर, अहमदादबाद, वडौदरा, सूरत आदि स्टेशनों के यात्रियों को शयनयान श्रेणी की 72 बर्थ अधिक उपलब्ध होगी।
बीकानेर-दादर-बीकानेर में बढ़ाएं ऐसी कोच