बीकानेर | जिलेकी जिन माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूलों में बच्चों को
बीकानेर | जिलेकी जिन माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूलों में बच्चों को डिवार्मिग गोलियों का वितरण नहीं हुआ है उनमें 15 फरवरी को वितरण किया जाएगा। डीईओ माध्यमिक हेमेंद्र उपाध्याय ने इस संबंध में बताया कि राष्ट्रीय डिवार्मिग डे कार्यक्रम के तहत जिले की माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूलों में 10 फरवरी को डिवार्मिग गोलियों का वितरण किया गया था। जिन स्कूलों में इन गोलियों का वितरण नहीं हुआ है उनमें द्वितीय चरण में 15 फरवरी को वितरण करना होगा। यदि किसी स्कूल में गोलियां नहीं पहुंची है तो संस्था प्रधान को संबंधित बीईईओ से संपर्क कर करना होगा।
शिक्षा : वंचित स्कूलों में डिवार्मिग गोलियों का वितरण 15 को