बीकानेर | पुलिसमुख्यालय ने पांच इंस्पेक्टर के स्थानांतरण निरस्त किए
बीकानेर | पुलिसमुख्यालय ने पांच इंस्पेक्टर के स्थानांतरण निरस्त किए हैं। एडीजी (कार्मिक) हेमंत पुरोहित ने आदेश जारी कर नव पदोन्नत इंस्पेक्टर बहादुरसिंह शेखावत का जोधपुर आयुक्तालय में स्थानांतरण निरस्त कर बीकानेर रेंज में ही यथावत किया है। इसके अलावा रविन्द्र प्रताप को जयपुर रेंज, राजेश कुमार यादव को एटीएस, रघुवीरसिंह को भरतपुर रेंज रविन्द्रसिंह को अजमेर रेंज में यथावत किया गया है। गौरतलब है कि बीकानेर रेंज में एसआई से इंस्पेक्टर बनने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बीकानेर रेंज में ही रखा गया था। एकमात्र इंस्पेक्टर बहादुरसिंह को जोधपुर आयुक्तालय भेज दिया था।
नवपदोन्नत पांच इंस्पेक्टर के स्थानांतरण निरस्त