क्राइम रिपोर्टर | बीकानेर
क्राइम रिपोर्टर | बीकानेर
पुलिसमुख्यालय ने एसआई से इंस्पेक्टर की पदोन्नति के लिए आयोजित की जाने वाले लिखित परीक्षा दूसरी बार निरस्त की है। वर्ष, 14-15 में इंस्पेक्टर के रिक्त 78 पदों पर विभागीय पदोन्नति की जानी है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में 13-14 जनवरी को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। अब यह परीक्षा अपरिहार्य कारण बताते हुए स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में आरपीए के उप निदेशक और प्राचार्य ओमप्रकाश ने आदेश जारी किए हैं। गौरतलब है कि एसआई से इंस्पेक्टर के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा दूसरी बार निरस्त की गई है। इससे पूर्व भी हाईकोर्ट के आदेश के कारण परीक्षा निरस्त की गई थी।
दूसरी बार स्थगित हुई एसआई से इंस्पेक्टर की पदोन्नति परीक्षा