बीकानेर | श्रीजुबली नागरी भंडार ट्रस्ट ने गौरवमयी साहित्यिक-साहित्यिक भूमिका
बीकानेर | श्रीजुबली नागरी भंडार ट्रस्ट ने गौरवमयी साहित्यिक-साहित्यिक भूमिका का निर्वहन करते हुए 108 सालों का सफल सफर पूरा कर लिया है। अध्यक्ष विद्यासागर एवं मंत्री मुरारी लाल शर्मा ने संयुक्त रुप से बताया कि संस्था के 109वें वार्षिक उत्सव बसंत पंचमी के दिन शुक्रवार से दो दिवसीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के पहले दिन शाम चार बजे से संगीत, नृत्य एवं वंदना की प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। इस दिन मुख्य अतिथि जमनादास सेवग एवं विशिष्ट अतिथि मंजूर चांदवानी होंगे। दूसरे दिन शनिवार को संस्था सभागार में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि लक्ष्मीनारायण रंगा करेंगे। मुख्य अतिथि कवि भवानीशंकर व्यास विनोद एवं विशिष्ट अतिथि कथाकार मालचंद तिवाड़ी वरिष्ठ शायर शमीम बीकानेरी होंगे।
श्री जुबली नागरी भंडार ने पूरा किया 108 सालों का सफर