बीकानेर | छावनीपरिसर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल के आठवीं कक्षा
बीकानेर | छावनीपरिसर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र की हालात अब ठीक बताई जा रही है। स्कूल प्रशासन के मुताबिक छात्र खेलते समय गिर गया था। जिस कारण से उसके अंदरूनी चोट आई थी। बुधवार शाम को ट्रोमा सेंटर में उसका उपचार करवाया गया। छात्र की हालात अब ठीक है। स्कूल प्रशासन ने छात्र द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने की बात से साफ इनकार किया है।
आर्मी स्कूल के छात्र की हालात ठीक