पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • विज्ञान संकाय में पांचों विषय पढ़ सकेंगे स्टूडेंट्स

विज्ञान संकाय में पांचों विषय पढ़ सकेंगे स्टूडेंट्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | निजीस्कूलों की ओर से 11वीं कक्षा की मान्यता के तहत प्रथम वर्ष में विज्ञान संकाय शुरू करने पर पांच एच्छिक विषयों की स्वीकृति मिल जाएगी।

राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। दरअसल, अब तक निजी शिक्षण संस्थाओं की क्रमोन्नति के लिए जारी प्रावधान में प्राइवेट स्कूलों को 11वीं कक्षा की मान्यता के तहत प्रथम वर्ष में किसी भी संकाय में 3 विषय संचालन की अनुमति दी जाती थी। चालू सत्र में प्राइवेट स्कूल की ओर से विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान और कृषि विज्ञान संबंधित पांच एच्छिक विषय संचालित के संबंध में आवेदन करने पर संबंधित स्कूल को अनुमति दी जाएगी। उपनिदेशक माध्यमिक ने इस संबंध में बताया कि सत्र 2015-16 में किसी भी निजी शिक्षण संस्था द्वारा निर्धारित शुल्क सहित यदि विज्ञान संकाय के तहत एक या दो अतिरिक्त विषयों के संबंध में डीईओ कार्यालय में आवेदन किया है तो ऐसे प्रकरणों में संस्था द्वारा उक्त ऐच्छिक विषय से संबंधित विभागीय मान-मानकों की पूर्ति किए जाने पर वर्तमान सत्र में ही अतिरिक्त विषय संचालन की स्वीकृति विभाग द्वारा प्रदान कर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...