पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • बीकानेर | नियुक्तिकी मांग को लेकर चयनित बेरोजगार शिक्षक संघ

बीकानेर | नियुक्तिकी मांग को लेकर चयनित बेरोजगार शिक्षक संघ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | नियुक्तिकी मांग को लेकर चयनित बेरोजगार शिक्षक संघ कर धरना 24वें दिन गुरुवार को जारी रहा। धरने पर बैठे चयनित शिक्षकों ने निदेशालय को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द मंडल और जिला आवंटन करने की मांग की। साथ ही राजस्थान के स्कूलों में रिक्त पदों की जानकारी मांगी। इस दिन चयनित बेरोजगार शिक्षकों ने सियाचिन ग्लेशियर हादसे में शहीद लांसनायक हनुमानथप्पा को श्रद्धांजलि दी। उपस्थित धरनार्थियों ने शहीद जवान के प्रति संवेदना व्यक्त की। धरने में शामिल चयनित बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों को संबोधित करते हुए बाड़मेर के तनसिंह ने कहा कि एक तरफ जहां सरकार कल्याणकारी योजनाएं लागू और शिक्षा प्रणाली में सुधार के प्रयास कर रही है। वहीं शिक्षा विभाग मूक दर्शक बना हुअा है। विभाग के इस रवैये से बेरोजगार युवाओं में सरकार के प्रति रोष फैल रहा है। राज्य के सभी विभागों में शांतिपूर्वक नियुक्तियां हो रही है। लेकिन शिक्षा विभाग चयनित बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों की भर्ती को लेकर उदासीनता बरत रहा है।

चयनित बेरोजगार शिक्षकों ने मंडल और जिला मांगा

खबरें और भी हैं...