पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुर सीखने का आह्वान

छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुर सीखने का आह्वान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लेडीएल्गिन स्कूल में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। महिला कांस्टेबल अंजु बिश्नोई और सोना द्वारा उन्हें सेल्फ डिफेंस के अलावा कैरियर के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। ट्रेनर महिला कांस्टेबल बिश्नोई ने छात्राओं को आह्वान किया कि सभी लड़कियां स्वयं को सुरक्षित समझने के लिए आत्मसुरक्षा के गुर सीखें और खूब पढ़-लिख कर आत्मनिर्भर बने। उन्होंने बताया कि छात्राओं को आत्म सुरक्षा के गुर इसलिए सिखाये जा रहे है कि वो स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी जाते वक्त रास्ते में बुरी नीयत से देखने वालों को जरूरत पडऩे पर सबक सिखा सकें। सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम में शिक्षिकाएं भी मौजूद थी। प्रधानाचार्य ने सेल्फ डिफेंस ट्रेनर/ कांस्टेबल अंजु बिश्नोई और सोना का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप महिलाओं को समर्थ एवं शक्तिशाली बनाने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...