पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गांवों मेंं बढ़ाई जाए नेटवर्क कवरेज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी तरह गांवों में भी मोबाइल नेटवर्क की कनेक्टिविटी बढ़ाई जाए। यह बात गांवों में दूरसंचार संबंधित समस्याओं पर ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे टेलीकॉम एडवाइजरी कमेटी सदस्यों ने बीएसएनएल महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में गुरुवार को आयोजित हुई बैठक में कही। टेलीकॉम एडवाइजरी कमेटी की तीसरी बैठक की अध्यक्षता सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने की। बीकानेर ब्लॉक में डिजिटल इंडिया के तहत ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू करने पर सांसद मेघवाल ने उपस्थित कमेटी सदस्यों एवं बीएसएनएल विभाग अधिकारियों के कार्यों सराहा। साथ ही कहा कि पांच अन्य ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन देने के कार्य मार्च तक पूरे कर लिए जाए। डेढ़ घंटे से भी अधिक देरी तक चली इस मीटिंग में मेघवाल ने डूंगर कॉलेज में वाइ-फाइ शुरू करने के लिए सांसद निधि कोष से राशि देने की घोषणा की।

सलाहकारों के सुझाव पर महाप्रबंधक आर.एन माथुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं में सुधार को लेकर हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बैठक में पन्ना लाल, महावीर प्रसाद, अशोक सारण, किशन राजपुरोहित, छगन प्रजापत एडवाइजरी कमेटी सहित वित्त महाप्रबंधक सुखराम चाहिला एवं उपमहाप्रबंधक ओ.पी खत्री मौजूद थे।

विभाग ने यहां शुरू की सेवाएं

मोबाइलनेटवर्क में विस्तार करते हुए बीएसएनएल विभाग ने कोलायत के टेचरी फाटा में नया टावर और खाजूवाला के 8 केवाईडी टावर पर नये इक्विपमेंट लगाकर सेवाएं शुरू की।

शहरवासियोंके लिए इन सात

जगहों पर लगेंगे हॉट-स्पॉट

दूरसंचारसलाहकार समिति की बैठक में शहर के कलेक्ट्रेट के पास तारघर, अंबेडकर चौराहा, पीबीएम हॉस्पिटल, कोटगेट, जेएनवी कॉलोनी, पंचशती चौराहा, हीरालाल मॉल में मार्च में हॉट-स्पॉट शुरू करने करवाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया।

वित्तीयवर्ष 2016-17 में

लगेंगे 23 नये टावर

विभागके वित्तीय वर्ष 2016-17 में 23 नये टावर लगाए जाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही कोलायत, नापासर और खाजूवाला में 3जी टॉवर जून माह में शुरू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...