पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • बीकानेर | राजस्थानपत्रकार संघ के बीकानेर इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

बीकानेर | राजस्थानपत्रकार संघ के बीकानेर इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | राजस्थानपत्रकार संघ के बीकानेर इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अली पठान एवं राजस्थान पत्रकार संघ जार के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी एनयूजेआई के सदस्य भवानीशंकर जोशी ने संयुक्त रुप कवि चंचल हर्ष के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। जोशी ने कहा कि कवि हर्ष ने उद्घोषक के जरिए हमारे बीच विशिष्ट पहचान बनाई है। वहीं दूसरी ओर इस दिन नवयुवक कला मंडल की ओर से चंचल हर्ष के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता करते हुए महादेव बालानी ने कहा कि हर्ष एक संवेदनशील कवि थे। सुरेश हिंदुस्तानी ने हर्ष को प्रगतिशील चेतना कवि बताया। इंद्र कुमार जाेशी ने कहा कि उन्होंने आकाशवाणी कार्यक्रमों को नये आयाम दिए है। इस मौके पर जयकिशन केशवानी, फणीश्वर खत्री, रवि शुक्ल,जय खत्री, आदर्श व्यास, सुनील राठौड़ एवं मनोज जोशी सहित कई लोगों ने कवि हर्ष के जीवन पर प्रकाश डाला।

कवि चंचल हर्ष को दी श्रद्धांजलि

खबरें और भी हैं...