बढ़ा पारा,दोपहर बाद बदली हवा
तेजधूप और बढ़ते तापमान ने सर्दी को विदा देने की तैयारी कर ली है। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छूने
की तैयारी में हैं। मंगलवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़कर बुधवार को 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ ही रात का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ते तापमान की वजह से अब दिन में ठंडक कम हो गई है। दाेपहर में धूप में अब 10 मिनट से ज्यादा बैठना मुश्किल हो गया है। रात में तापमान बढ़ने की वजह से रजाई भी चुभने लगी है। हालांकि आधी रात के बाद अब भी ठंडक महसूस हो रही है लेकिन गर्म कपड़े शाम होेने के बाद ही पहने जा रह हैं। इस बीच दोपहर तक हवा का रुख दक्षिण-पश्चिमी रहा लेकिन दोपहर बाद हवा का रुख बदला और दक्षिण-पूर्वी हुआ। अगर बदला रुख लगातार रहा तो एक बार फिर से तापमान में कमी हो सकती है लेकिन वापस दक्षिण-पश्चिमी रहा तो गर्मी को पांव पसारने में देर नहीं लगेगी।
कोहरे से तीन ट्रेनें लेट
कोहरेके कारण बुधवार को बीकानेर से जुड़ी तीन ट्रेनें लेट हुई। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12307 हावड़ा-जोधपुर वाया बीकानेर 2.30 घंटे, गाड़ी संख्या 12455 दिल्ली सराय-बीकानेर 1.20 घंटे तथा गाड़ी संख्या 15909 न्यू तिनसुकिया-लालगढ़ 4.55 घंटे लेट हुई।