पुलिस के हाथ लगा ~3000 का इनामी मुल्जिम
बीकानेर | बीछवालथाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में दो साल से फरार चल रहे जानलेवा हमले के इनामी मुल्जिम को गिरफ्तार किया है।
23 फरवरी, 13 को उरमूल डेयरी के पास हनुमानहत्था निवासी करण पांडे पर जानलेवा हमला हुआ था। हमले में शामिल श्रीगंगानगर के राजियासर थाना क्षेत्र में हिंदोन निवासी सुरेन्द्र शर्मा उर्फ सेदिया वारदात के बाद से फरार चल रहा था। एसपी डॉ. अमनदीपसिंह कपूर ने पिछले माह 17 जनवरी को इसकी गिरफ्तारी पर 3000 रुपए का इनाम घोषित किया था। बीछवाल थाना पुलिस को मुल्जिम के सूरतगढ़ में होने की जानकारी मिली थी। हेड कांस्टेबल सुभाष यादव, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र अशोक की टीम वहां पहुंची और मुल्जिम को दबोच लिया। वह सूरतगढ़ में शराब की दुकान पर काम करने लगा था। बीछवाल थाना पुलिस उसे बीकानेर लेकर आई और बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानलेवा हमले के आरोपी फौजी उर्फ फिरोज, पप्पूसिंह उर्फ गिरधारीसिंह, असरार अहमद मुराद अली को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।