खाद्य सुरक्षा के लिए अब चार मई तक करवा सकेंगे पंजीयन
बीकानेर | खाद्यसुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2011 के तहत पंजीयन एवं अनुज्ञा-पत्र बनवाने के लिए अंतिम तिथि चार फरवरी, 2016 से बढ़ाकर चार मई, 2016 तक कर दी गई है। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने विभाग के इस कदम को सराहा और बताया कि संघ ने पंजीयन लाइसेंस बनाने संबंधी प्रक्रिया में सरलीकरण की मांग की थी। अंतिम तिथि में विस्तार करने प्रक्रिया में सरलीकरण से उद्यमियों व्यापारियों को राहत मिलेगी।