पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हनुमानजी की प्रतिमा लगी, जैकारे गूंजे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | गुरुकृपा सत्संग मंडल की ओर से बुधवार को कोटगेट थाने के पीछे स्थित महादेव मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह मनाया गया। हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा होने से पहले कलश यात्रा निकाली गई। मंडल के प्रेम खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम में त्रिवेणी धाम के नारायणदास महाराज का सान्निध्य रहा। कलश यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर भजन संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके बाद नारायणदास महाराज होटल वृंदावन गए और आर्शीवचन दिए। गोपाल अग्रवाल ने बताया कि महाराज के दर्शनों के लिए कई लोग पहुंचे।

खबरें और भी हैं...