पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दधीमथी माता मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | दधीचिकुलदेवी दधिमथी माता के देव प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम चरण में बुधवार को मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। सुबह सवा नौ बजे मंदिर के कपाट खोल माता के दर्शन किए गए। इसके बाद पंडित पवन कुमार पुरोहित के सान्निध्य में पूर्णाहुति पूजन किया गया। इसके बाद हुए भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। इसमें रातरतन ओझा, चंद्रशेखर ओझा, प्रकाश, शिवकुमार, अजित, पंडित सुखीराम, रामरतन जोशी, नितिन तिवाड़ी आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मंदिर माता के जैकारों से गूंज उठा।

खबरें और भी हैं...