श्रीयादे जयंती महोत्सव पर शोभायात्रा
बीकानेर | प्रजापतिसेवा संस्थान के तत्वावधान में बुधवार को कुम्हार समाज का श्रीयादे जयंती महोत्सव मनाया गया। कुम्हार समाज की देवी श्रीयादे माता की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को महंत सोमगिरी महाराज, भाजपा नेता मोहन सुराणा, शिव कुमार एवं शिवचंद पड़िहार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो बिश्नोई धर्मशाला से होते हुए सार्दुल सिंह सर्किल, के.ई.एम रोड, स्टेशन रोड, गोगागेट होते हुए गंगाशहर कुम्हारों के मोहल्ले में पहुंची। संस्थान सचिव गंगाराम ने बताया कि शोभायात्रा में मां श्रीयादे, राजा दक्ष प्रजापति, राम-सीता, शिव पार्वती, राधा कृष्ण, विष्णु लक्ष्मी, गणेश-रिद्धि-सिद्धि की सचेतन झांकियां शामिल रही।
कुम्हार समाज की ओर से श्रीयादे जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा।