पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • पड़ोस के घरों में शरण, खुले में खाना पकाया, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

पड़ोस के घरों में शरण, खुले में खाना पकाया, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासनने घर की छत क्या छीनी, हमारा तो रब ही रुठ गया। रात को पड़ोसियों के घरों में शरण लेनी पड़ी तो सुबह होते ही फिर खुले में गए। धूप में रोटी पकाई। खुले में ही बैठे है। अब तो इस बात की चिंता है कि बैंक से लिया लोन कैसे चुकाएंगे। यह कहना है संसोलाव तालाब के आगोर में रहने वाली कांकड़ा की शमां का। यह स्थिति अकेली शमां की नहीं बल्कि उन दर्जनों परिवारों की है जिन्हें मंगलवार को प्रशासन ने बेघर कर दिया। अतिक्रमण हटाने के बाद दल के रवाना होते ही अपना सामान बटोरने में लगे कुछ परिवारों ने तो मलबे के बीच बिताई तो कुछ ने पड़ोसियों के यहां शरण ली। सुरपुरा के रमेश सारस्वा को तो फिर से बेटी के ब्याहवं के लिए सामान इकट्‌ठा करने की चिंता सताने लगी। रमेश बताता है कि बेटी को देने के लिए फ्रिज लाया लेकिन पुलिस वालों ने उसे नीचे गिरा दिया जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। कमरे में रखा सामान भी दब कर खराब हो गया। 50 साल की जशोदा का कहना है कि पूरे परिवार ने पैसे बचा-बचाकर 10 लाख रुपए इकट्‌ठा किए। मकान बनवाया सोचा अब सुकून से रहेंगे लेकिन प्रशासन को हमारा सुकून रास नहीं आया। मंगलवार दोपहर बाद आगोर से बेघर हुए लोगों के लिए तो मानो परेशानियां शुरू हो गई। कई लोगों ने तो मलबा के नीचे अपने सामान को ढूंढ़ने में मजदूरी भी नहीं की।

बीकानेर। संसोलाव आगार में बेघर हुए परिवारों ने जिला कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में मुआवजा देने के साथ-साथ उन्हें धोखे से जमीन बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में शामिल लोगों ने कहा, हमें जिसने जमीन बेची उसी ने हमारे आधार कार्ड अन्य कागजात भी बनवाए लेकिन प्रशासन ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

हम जैसे गरीब लोगों को बेघर कर रहा है।

संसोलाव तालाब की आगोर में प्रशासन द्वारा तोड़े गए मकान के मलबे के बीच बैठकर खाने की तैयारी में जुटी महिलाएं।

फूलनाथ तालाब के

आगोर में भी अतिक्रमण

बीकानेर।वैधनाथ महादेव फूलनाथ मंदिर के तालाब की आगोर भी अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है। महादेव मंदिर के दर्शनार्थियों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है जिसमें बताया गया कि भूमाफिया इस ऐतिहासिक धरोहर को बिगाड़ने में लगे हैं। मंदिर की आगोर में करीब तीन सौ पेड़ पौधे लगे हैं। अब तो भूमाफिया मंदिर के परकोटे तक पहुंचने लगे हैं। कलेक्टर को ज्ञापन भेजने वालों में गिरवर रंगा, गोपालदास पुरोहित, मनोहर, प्रताप, धीरज मारु, ओमप्रकाश, हेतराम, रामकुमार, रामनिवास, आनंद, शशिकांत, आनंद, हरप्रीतसिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल है।

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करती महिला बेहोश

बीकानेर।संसोलाव तालाब के आगोर में रहने वाले बेघर हुए लोगों ने बुधवार को प्रशासन के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बेघर हुए लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन ने हमारी तो सुनी ही नहीं। हमें अपना सामान समेटने का मौका तक नहीं दिया। प्रशासन को तो उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने चाहिए जिन्होंने हमें यह जमीन बेची थी। प्रदर्शन के दौरान जशोदा बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। उसकी हालत देखकर पास खड़ी महिलाएं भी रोने लगी। प्रदर्शन में शामिल ममता स्वामी ने कहा, यूआईटी ने हमें पट्‌टे, बिजली-पानी के कनेक्शन दे दिए। हमारे आधार कार्ड राशन कार्ड भी बना दिए लेकिन अब कह रहे हैं यह सब गलत है। प्रदर्शन करने वालों में सुशीला, अखी, सरोज, दुर्गा देवी सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं।

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुई महिला को संभालती साथी महिलाएं।

खबरें और भी हैं...