लोहार कॉलोनी रेंजर्स मुस्लिम समाज और पीपा क्षत्रिय समाज क्वार्टर फाइनल में
बीकानेर | डेजर्टशाइन क्रिकेट एकेडमी एवं संजय हर्ष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सर्वसमाज टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दो मुकाबले धरणीधर मैदान में खेले गए। आयोजन सचिव गिरीराज पुरोहित ने बताया कि पहला मैच लोहार कॉलोनी रेंजर्स मुस्लिम समाज और क्षत्रिय इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें लोहार कॉलोनी रेंजर्स मुस्लिम ने क्षत्रिय इलेवन पर सात विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ मैच इरफान को दिया गया। दूसरा मुकाबला पीपा क्षत्रिय समाज और कृष्णा वारियर्स पुष्करणा समाज में खेला गया। पीपा क्षत्रिय ने कृष्णा वारियर्स को 40 रनों से हराया। शानदार प्रदर्शन करने वाले पवन को मैन ऑफ मैच दिया गया। जीत के साथ दोनों टीमों ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर लिया। अंपायर की भूमिका महेन्द्र पुरोहित एवं प्रकाश चुरा ने निभाई। जबकि स्कोरर का कार्य शरद जोशी एवं कौशल ने किया।