जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 50 पहलवानाें ने लिया हिस्सा
बीकानेर | जिलाकुश्ती संगम की ओर से बुधवार को जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पटेल बाल विहार व्यायामशाला में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राधाचरण शर्मा थे। सचिव जगन पूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 50 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजयी पहलवान 16 फरवरी से भीलवाड़ा में होने वाली जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होंगे। संगम के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।