जवान थप्पा की सेहत के लिए दुआएं मांगी
बीकानेर | शहरकांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने सियाचिन में बर्फ में दबे रहे जवान हनुमन थप्पा की सेहत के लिए दुआएं मांगी। शहर अध्यक्ष अमजद अब्बासी ने बताया कि साजिद सुलेमानी, अकरम समा, मोहम्मद असलम, मेहबूब रंगरेज, अशकर अली, मनवर अली, चांद अली, सोनू, मुनीर कुरैशी आदि ने जवान थप्पा की दीर्घ आयु के लिए कामना की।