बसंत पंचमी पर्व का शुभारंभ आज
बीकानेर | अखिलविश्व गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा गायत्री शक्ति पीठ पुरानी गिन्नाणी में बसंत पंचमी पर्व का शुभारंभ गुरुवार को सुबह छह बजे अखंड जाप से किया जाएगा। कार्यवाहक पवन कुमार ओझा ने बताया कि जाप लगातार 24 घंटे जारी रहेगा। शुक्रवार को गायत्री महायज्ञ और मां सरस्वती की पूजा आरती की जाएगी।