दो दिन से हो रही केबल फाल्ट, सात घंटे बिजली गुल
शहरकी पॉश क्षेत्र में शुमार खतूरिया कॉलाेनी में पिछले दो दिनों से छह से सात घंटे की बिजली कटौती हो रही है। मंगलवार को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक बिजली बंद रही तो बुधवार को मामला इससे भी गंभीर हो गया। बुधवार शाम को तीन बजे के आस-पास गई बिजली रात नौ बजे चालू हुई। कुछ ही देर में फिर गुल हुई जो दस बजे तक सुचारू नहीं हो पाई।
विद्युत निगम के अभियंता पहले दिन 33 केवी की अंडर ग्राउंड केबल फाल्ट होना तो दूसरे दिन 11 केवी की केबल फाल्ट होने का कारण बता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के निवासी इसे निगम की लापरवाही बताते हुए उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगा रहा हैं। क्षेत्र के निवासी डॉ. अजय कपूर ने बताया कि अंडर ग्राउंड केबल बार-बार फाल्ट नहीं हो सकती। इसमें कमियां रही है जिसे विद्युत निगम के अभियंता छिपा रहे हैं। कार्य करते समय बरती गई लापरवाही की सजा हम उपभोक्ता भुगत रहे हैं। कपूर ने बताया कि बुधवार को वे पूरे दिन अभियंताअों से वार्ता करते रहे मगर हर बार कोई कोई नई बात उन्हें बताई जाती। उन्होंने इस मामले की जांच कर कार्य में लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं पर कार्रवाई की मांग की है।
दो दिन में दो लाइन फाल्ट
खतूरियाकॉलोनी में 33 केवी 11 केवी की बिजली लाइनें अंडर ग्राउंड डाल रखी है। मंगलवार को 33 केवी की लाइन का बक्सा फाल्ट हुआ तो बुधवार को 11 केवी की लाइन का। बुधवार को विद्युत निगम के अभियंताओं ने लाइन सही करते समय उनकी नंबरिंग गलत लगा दी। इससे लाइन जोड़ते ही फाल्ट होने लगी। इसी कारण पूरे दिन का समय लग गया। देर रात तक क्षेत्र के लोग परेशान होते रहे। उन्हें पता ही नहीं चला कि कौन-सी लाइन को किससे जोड़ना है।
^यह संयाेग है कि एक ही क्षेत्र में दो दिन में 33 11 केवी की लाइन फाल्ट हुई। बुधवार को गलत नंबरिंग की लाइनें जुड़ने के कारण समय अधिक लग गया। इस मामले में क्षेत्र के एईएन को पाबंद किया गया है। वह गुरुवार से पूरे क्षेत्र की अंडर ग्राउंड केबल की नंबरिंग सही करेगा। फाल्ट नहीं हो इसके लिए विशेष मेंटिनेंस अभियान भी चलाएंगे।
एसकेगुप्ता, एसई (सिटी) विद्युत निगम - बीकानेर