बीकानेर | केंद्रीयसंगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के सहयोग से
बीकानेर | केंद्रीयसंगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के सहयोग से अर्पण आर्ट सोसायटी बीकानेर द्वारा रामेश्वर प्रेम के लिखे नाटक अजात-घर का मंचन 17 और 18 फरवरी को शाम पौने सात बजे टाउन हाल में दलीप सिंह भाटी के निर्देशन में किया जाएगा। अध्यक्ष करणी सिंह राठौड़ ने बताया कि नाटक में दंगों से उपजी हिंसा त्रासदी के बाद मानवीय संवेदनाओं का जीवंत चित्रण है। इसमें बताया गया है कि जब इंसान सामाजिक और सांस्कृतिक सीमाओं को लांघ जाता है तब अपने को अपने पर भरोसा नहीं रहता। नाटक में पंकज व्यास, विनोद पारीक, आयुष मोदी, मनोज भाटी प्रमुख भूमिकाएं निभाएंगे।
रंगमंच : नाटक अजात-घर का मंचन 17 और 18 फरवरी को